Chhattisgarh

सामान्य ज्ञान एवं मैराथन दौड़ प्रतियोगिता में बिलासा छात्रावास के छात्रों की रही अहम भूमिका।

बिलासपुर। बिलासा सेवा समिति द्वारा आयोजित राज्य स्तरीय सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता एवं मैराथन दौड़ प्रतियोगिता पिछले 5 वर्षों से आयोजित हो रही है, यह कार्यक्रम इस वर्ष भी आयोजित किया गया जिसमें बिलासा छात्रावास के वर्तमान छात्रों की भूमिका अहम रही।अन्य जिलों से आए हुए प्रतिभागी छात्र-छात्राओं के रहने और खाने पीने का व्यवस्था वर्तमान छात्रों द्वारा किया गया ।बालिकाओं के रुकने की व्यवस्था बिलासा छात्रावास लिंगियाडीह में रखा गया तथा बालकों के रुकने की व्यवस्था बिलासा छात्रावास चांटीडीह डबरीपारा सरकंडा बिलासपुर मे रखा गया था ।बिलासा छात्रावास के वर्तमान छात्र गोपी निषाद ने बताया की प्रतियोगी परीक्षाओं को मध्य नजर रखते हुए छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग (CGPSC) के स्तर पर होने वाला है, समाज को शिक्षा के प्रति जागरूक तथा समाज को सशक्त बनाने के लिए समाज को शिक्षित होना जरूरी है समाज के बच्चे पढ़ लिख कर अच्छे पद पर जाएंगे तभी समाज आगे बढ़ पाएगा।जो विद्यार्थी CGPSC ,व्यापम, SSC, railway, banking, teaching ,civil judge, UPSC, NDA, CDS, एवं अन्य जितने भी प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे हैं, वह विद्यार्थी बिलासा दाई के पावन धरा (बिलासा छात्रावास) में रहकर अध्ययन कर सकते हैं।कार्यक्रम में मुख्य रूप से बिलासा छात्रावास के वर्तमान छात्र गोपी निषाद, सुशांत कैवर्त, देवेंद कैवर्त , मुकेश कैवर्त , करन कैवर्त व अन्य सभी छात्र उपस्थित रहे ।

Related Articles

Back to top button