मनेंद्रगढ-चिरमिरी-भरतपुर

पतंजलि योग समिति ने किया विशिष्ट महिलाओं का सम्मान।

परिवार की खुशहाली की पहली शर्त महिलाओं का स्वस्थ होना जरूरी -रूपा

  1. मनेद्रगढ़। परिवार ही नहीं समाज और देश की केंद्र बिंदु में महिलाएं ही हैं, इसी पृष्ठभूमि पर आधारित अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के उपलक्ष्य में, पतंजलि योग समिति जिला इकाई द्वारा, -“योग साधिका सम्मान,”कार्यक्रम में विशिष्ट महिलाओं का सम्मान किया गया। सरस्वती शिशु मंदिर योग प्रांगण में आयोजित सम्मान समारोह में अपने दैनिक दिनचर्या में योग एवं प्राणायाम को आत्मसात करने एवं योग में विशेष रुचि एवं अनुपम उदाहरण प्रस्तुत करने वाली महिलाओं का सम्मान किया गया। इस अवसर पर बलवीर कौर ,नीलम दुबे, समाजसेविका रूपा पोद्दार ,पिंकी रैना ,कविता मंगतानी, इरा कर, सुनीता मिश्रा, सुनीता शर्मा ,पिंकी सलूजा, कल्पना सिंह राजपूत,बबली सिंह का मनेद्रगढ़ योग सेवा समिति के द्वारा विधिवत सम्मान किया गया। योग एवं प्राणायाम के माध्यम से लोगों को स्वस्थ जीवन प्रदान करने वाली संस्था पतंजलि योग समिति के कार्यों से प्रभावित होकर समाज सेविका, रूपा पोद्दार ने, योग समिति को 10 चटाई सौजन्य भेंट किया। समाजसेविका रूपा पोद्दार ने कहा कि-परिवार की खुशहाली के लिए पहली शर्त है महिलाएं स्वस्थ हो इसके लिए महिला पतंजलि योग समिति बेहतर कार्य कर रही है मैं इसके उज्जवल भविष्य की कामना करती हूं। कार्यक्रम में पतंजलि योग समिति के जिला प्रभारी सतीश उपाध्याय, राकेश अग्रवाल, रामसेवक विश्वकर्मा ,परमानंद सिंह ,कोरी समाज के अध्यक्ष विष्णु प्रसाद कोरी, जगदंबा अग्रवाल, अभिषेक द्विवेदी ,विवेक कुमार तिवारी ,सुखविंदर सिंह जसवीर सिंह रैना, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के सहायक नेत्राधिकारी आर डी दीवान, आदि उपस्थित थे कार्यक्रम का संचालन सतीश उपाध्याय ने किया।

Related Articles

Back to top button