
कोरिया। कोरिया जिले के चरचा खदान में केबल चोरी करने वाले तीन आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार किया गया है। 2 नवम्बर को प्रार्थी जितेन्द्र कुमार यादव ने चरचा थाना में उपस्थित होकर रिपोर्ट दर्ज कराया कि 2 नवम्बर की मध्य रात्रि चरचा वेस्ट खदान अन्दर घुसकर अज्ञात चोरों द्वारा बिजली केबल तांबा तार 70 मीटर कीमत 45 हजार रूपये को चोरी किया गया है।रिपोर्ट पर थाना चरचा में अपराध क्रमांक 257/2024 धारा 331(4), 305(e), 3(5) BNS का अपराध पंजीकृत कर विवेचना में लिया गया। उक्त घटना से कोरिया एसपी सूरज सिंह परिहार को अवगत कराया गया। एसपी द्वारा वैधानिक कार्यवाही करते हुए आरोपियों को पकड़ने हेतु निर्देशित किया था।उक्त प्रकरण में विवेचना के दौरान थाना की टीम द्वारा चोरो की निरंतर पतासाजी की जा रही थी।जिस पर 17 नवम्बर को मुखबीर की सूचना के आधार पर संदेहियों नटवर, गोलर, राहुल ऊर्फ अन्ना, एवं विधि विरुद्ध बालक को घुटरी दफाई चरचा से पकडकर उनसे पूछताछ किया गया। पूछताछ में संदेहियों द्वारा बताया गया कि अपने अन्य साथियों के साथ टांगा व अन्य हथियार पकड़कर खदान अन्दर घुसकर उक्त बिजली केबल तांबा तार 70 मीटर चोरी किया गया है। जिसके पश्चात कोरिया पुलिस की टीम द्वारा आरोपियों के बताये स्थान पर आरोपियों के कब्जे से घटना में प्रयुक्त हथियार व केबल तांबा तार 70 मीटर कीमत 45 हजार रूपये को जप्त किया गया है। हिरासत में लेने के पश्चात चारों आरोपियों ने उक्त चोरी को स्वयं के द्वारा घटित करना स्वीकार किया है। तथा प्रकरण में अन्य आरोपी फरार हैं जिनकी पतासाजी की जा रही है। प्रकरण में आरोपियों को विधिवत गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय में पेश कर जेल वारंट बनने पर जेल दाखिल किया गया है एवं विधि विरुद्ध बालक को बाल सुधार गृह अंबिकापुर भेजा गया है।पूर्व में भी आरोपी गोलर बसोर एवं विधि विरुद्ध बालक के द्वारा थाना चरचा क्षेत्र के अन्य चोरियों को अंजाम दिया गया है। जिसमे वो गिरफ्तार हो चुके है।वर्तमान में माननीय न्यायालय में प्रकरण विचाराधीन है। पुलिस अधीक्षक कोरिया के निर्देश पर इनकी एवं इनके जैसे अन्य चोरो की निगरानी बदमाश फ़ाइल भी जल्द खोलने की कार्यवाही की जाएगी।



